राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाट की आवासीय छात्राओं ने भरारीसैंण में बन रहे विधानसभा भवन व विधायक आवास को देखा। शैक्षिक भ्रमण पर आयी विद्यालय की कक्षा 6 से 8 तक की 50 छात्राओं ने ऐतिहासिक चांदपुर गढी, आदिबदरी धाम, लोहवागढी व भैरवगढी मन्दिर सहित राजधानी के लिए चर्चित स्थान गैरसैंण का भ्रमण किया।
छात्राओं ने इसी माह गैरसैंण में विधानसभा स्थल पालिटेक्निक को भी देखा। शैक्षिक टीम ने श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम में रात्रि विश्राम किया। टीम के साथ आये प्रधानाचार्य सरला डिमरी, शिक्षिका चन्द्रप्रभा करासी, अनित्या देवी व विरेन्द्र सिंह ने कहा गैरसैंण राजधानी स्थल को देखने की छात्राओं में काफी जिज्ञासा थी। छात्रा संगीत राज ने कहा उन्हें शैक्षिक भ्रमण में अच्छा लगा और उन्होनें चांदपुर गढी, भरारीसैंण आदि देखकर काफी जानकारी प्राप्त की।
ठस अवसर पर एसबीएमए प्लान परियोजना प्रबन्धक गिरीश डिमरी, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार व बच्चों के अभिभावक आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें