बुधवार, 18 नवंबर 2015


उत्तराखण्डियों की एकता जिन्दावाद
नैनीताल में आज हुए प्रदर्शन में नैनीसार की जिंदल ग्रुप को हुई भूमि आवंटन को रद्द करने की मांग पर नैनीसार के ग्रामीणों व उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के साथ आन्दोलनकारियों के बडे समूह की भागीदारी उत्साह बर्द्धक है। प्रदर्शन में अस्कोट-आराकोट अभियान के सूत्रधार डा शेखर पाठक, उत्तराखण्ड लोक वाहिनी के राजीव लोचन साह, उत्तराखण्ड जन संस्कृति मंच के जहूर आलम, जीवन चन्द्र, उत्तराखण्ड महिलामंच संयोजक डा उमा भट्ट, तरुण जोशी आदि की उपस्थिति उत्साह जगाने वाली है। उत्तराखण्ड के मुद्दों पर सभी आन्दोलनकारी समूहों को एक होने की नितान्त आवश्यकता है।
15 साल में उत्तराखण्ड ने नेता-नौकरशाह- माफिया त्रिकोण का जो नंगा नाच देखा उसके लिए हमारी असफलताओं का भी कम योगदान नही है। बंटी हुई ताकतें लुटेरों ही मौका देंगी। नैनीसार से ही सही शुरुआत हुई है। नैनीसार आन्दोलन में सीपीआई एमएल के राजा बहुगुणा और पुरुषोत्तम शर्मा भी शिरकत कर चुके हैं।
उत्तराखण्ड को माफिया चंगुल से बचाने और उत्तराखण्ड की अवधारणा को सफल बनाने के लिए एकता के लिए हमें अपने अहं ताक पर रखनेे से परहेज नही करना चाहिए। हमारे अग्रज हमसे अधिक समझ रखते हैं। सादर।
पुरुषोतम असनोड़ा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें