कुनीगाड में मिला
मृत गुलदार
गैरसैंण,
19 नवम्बर
कुनीगाड के भण्डारीखोड
गधेरे में एक
नर गुलदार मृत
मिला। ग्राम प्रधान
भण्डारीखोड बसन्ती फस्र्वाण व
क्षेत्रपंचायत सदस्य लीलाधर जोशी
की सूचना पर
बुधवार सायं वन
विभाग की लोहवा
रेंज टीम ने
मृत गुलदार को
कब्जे में लिया
और रेंज कार्यालय
लाये।
वन विभाग
की टीम में
वन क्षेत्राधिकारी पीएस
बुटोला, वन दरोगा
बचन सिंह नेगी,
भाग चन्द्र, अवतार
सिंह व वन
आरक्षी जमन सिंह
आदि शामिल थे।
नर बाघ
की पूंछ सहित
लम्बाई 2.15 मीटर तथा
ऊंचाई 72 सेमी है।
पशुचिकित्साधिकारी पशु प्रजनन
केन्द्र भराडीसैंण डाॅ सुन्दर
सिंह मनराल व
पशुचिकित्साधिकारी डाॅ मनोज
के पैनल ने
मृत गुलदार का
पोस्टमार्डम किया। पोस्टमार्डम रिपोर्ट
के अनुसार गुलदार
की मौत गले
में हड्डी फंसना
बताया गया है।
वन विभाग के
अनुसार इससे पहले
गुलदार ने कई
जानवरों को निवाला
बनाया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें