सोमवार, 28 जनवरी 2019

स्यूणी मल्ली में 20 वें दिन जारी है मोटर मार्ग निर्माण आन्दोलन, लोकसभा व पंचायत चुनाव के बहिष्कार का निर्णय

स्यूणी मल्ली मोटर मार्ग
श्रमदान आन्दोलन 20 वें दिन जारी
सड़क बना कर ही दम लेने का निश्चय
लोकसभा व पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा
पुरुषोत्तम असनोड़ा
गैरसैंण,
चमोली जिला के गैरसैंण प्रखण्ड के स्यूणी मल्ली गांव के लोग 8 जनवरी से सड़क निर्माण में जुटे हैं और  20वें दिन भी उनका सड़क श्रमदान जारी है हांलांकि दो दिन वर्षा व हिमपात के कारण व्यवधान हुआ।
   एन एच109 में आगरचट्टी से 6 किमी दूर स्यूणी मल्ली गांव प्राथमिक शिक्षा में शिक्षक घनश्याम ढौंडियाल के अनुकरणीय योगदान से लगातार चर्चा में रहा है और गांव में ही अच्छी शिक्षा सुविधा के कारण गांव में बहुत कम पलायन हुआ है। यातायात असुविधा के चलते वृद्ध, गर्भवती महिलाएं, स्कूली बच्चे व आम जरुरत की चीजों के लिए परेशानी झेल रहे गांव वासियों ने 90 के दशक से ही मोटर मार्ग की मांग प्रारम्भ कर दी थी।
  तीन दशक में गांव वासियों को कई बार सड़क स्वीकृत होने का झांसा दिया गया लेकिन सड़क बनी नहीं। कभी पर्यावरण आया तो कभी धनराशि या निर्माण दायी संस्थाओं का नकारापन। वर्तमान में आगरचट्टी से स्यूणी मल्ली के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत है गत वर्ष मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उसका शिलान्यास कर चुके हैं। राज्य अवस्थापना निगम (ब्रिडकुल) को निर्माण का जिम्मा भी दिया है लेकिन एक साल में मात्र आश्वासन के सड़क निर्माण में कुछ भी आगे नहीं बढ़ा।
   7 जनवरी को स्यूणी मल्ली के लोगों ने बड़ी संख्या में गांव से गैरसैंण तक पैदल चल कर प्रदर्शन किया कितना गैरसैंण तहसील मुख्यालय पर उनका ज्ञापन लेने के लिए कोई सक्षम अधिकारी नहीं था।
  विवश गांववासियों ने 8 जनवरी सड़क श्रमदान आन्दोलन शुरू कर दिया और कुदाल,गैंती,सब्बल के सहारे निर्माण कार्य में जुटे हैं।
     ग्रामवासियों का कहना है कि इन 20दिनों में गांव में राजस्व उप निरीक्षक के अलावा कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया लेकिन वे लगातार उत्साहित हैं। सोशल मीडिया सहित मीडिया में गांव वासियों की मेहनत छायी हुई है। निर्माण में जुटे युवा, वृद्ध, महिलाएं सब एक स्वर में कहती हैं - हम सड़क बना कर ही दम लेंगे।
  सड़क निर्माण के साथ ही स्यूणी मल्ली वासियों ने लोक सभा व पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे दी है।
  ग्रामवासियों ने गणतंत्र दिवस के दिन सड़क निर्माण स्थल पर ही झंडा फहराया कर गणतंत्र दिवस मनाया।

शनिवार, 26 जनवरी 2019

पिछले 19 दिनों से मोटर मार्ग निर्माण में जुटे स्यूणी मल्ली वासियों ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

पिछले 19 दिनों से मोटर मार्ग मार्ग के निर्माण में जुटे स्यूणी मल्ली के ग्राम वासियों ने तिरंगा फहराया और जुट गए श्रमदान आन्दोलन में-

सरोकारों से साक्षात्कार की मासिक पत्रिका रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार की पिछले 11 सालों से निरंतर प्रकाशित आपकी अपनी उत्तराखण्डी सरोकारों की पत्रिका
रीजनल रिपोर्टर न केवल एक पत्रिका बल्कि जन सरोकारों का प्रतिनिधि आन्दोलन है।
रीजनल रिपोर्टर पढ़ें- पढ़ायेंगे, वेवसाईट को सबस्क्राइव करें, उत्तराखण्डी सरोकारों से जुड़ें।

हिमाली कांठि चांदी की बणि गैनी

हिमाली कांठी चांदी कि बणि गैनी
गैरसैंण,
हां मित्रों! ये दूधातोली पर्वत श्रृंखला है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा तीन जिलों में फैला उत्तराखंड कि पामीर।
 पांच सदानीरा नदियों का उद्गम।
उत्तर भारत की गैर ग्लेशियरी नदियों में पश्चिमी रामगंगा सबसे बड़ी नदी है जो रामनाली (दुधातोली) निकल कर 1500 किमी से अधिक का सफर तय कर कन्नौज में गंगा से मिलती है।
  दूधातोली की यह श्रृंखला बराबरी
वर्षा ऋतु की बरसात और जाड़ों के हिमपात से रिचार्ज होती है।
  हिमालय बनी दूधातोली को नमन।
हां मित्रों! पेशावर विद्रोह के अमर नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली भी अटल समाधि लगा कोदियाबगड़ (दूधातोली) में ही चिरविश्राम कर रहे हैं।

गैरसैंण में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

70वां गणतंत्र दिवस सौल्लास सम्पन्न
स्कूली



छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी
विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
गैरसैंण,
70 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रभातफेरी की। रामलीला मैदान व सरकारी कार्यालयों व स्कूल कालेजों में ध्वजा रोहण हुआ।
  भराड़ीसैंण विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया।बर्फ से ढके भराड़ीसैंण में विधानसभा तक पहुंचने में काफी मसक्कत करनी पड़ी। ध्वजारोहण के बाद सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए कहा- जिन शहीदों देश की आजादी के लिए शहादत दी उन्हें याद किया जाना चाहिए।
  उन्होंने भराड़ीसैंण विधानसभा के निर्माण कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा- सरकार शीघ्र राजधानी के लिए कदम उठायेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, विधानसभा सचिव सुभाष चन्द्र, पूर्व प्रधानाचार्य एल पी सती, पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख अवतार सिंह नेगी, होशियार सिंह, राजे सिंह, जमन सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष पृथ्वी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
  गैरसैंण राजधानी संघर्ष समिति की ओर से विधानसभा उपाध्यक्ष को स्थाई राजधानी शीघ्र घोषित करने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूरन नेगी, कृष्णा नेगी आदि उपस्थित थे।