गौचर सिदोली मोटर मार्ग वाहन दुर्घटना 5 मरे 8 घायल
गैरसैंण, 20 नवम्बर 2015
गौचर सिदोली मोटर मार्ग पर देर रात नगली ढमकर से मजखोला वापस आते समय ग्राम बौला की सरहद में तोक जंगलात धार बैण्ड पर महिन्द्रा मैक्स यूए 07 एन/5925 सडक से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन में सवार 5 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 8 घायल हो गये।
प्राप्त सूचना के अनुसार वाहन मे सवार 5 मृतक जिनमे पदम सिंह ;58द्ध पुत्र मदन सिंह ग्राम मजखोला, नरेन्द्र सिंह ;29द्ध पुत्र जमन सिंह मजखोला, दिनेष सिंह 28 पुत्र हिम्मत सिंह, कुमारी रवीना ;13द्ध पुत्री ताजबर सिंह, विक्रम सिंह ;24द्ध पुत्र मातबर सिंह ग्राम कोलीमर्त शामिल हैं। गम्भीर रूप से घायल कविता देवी ;22द्ध पत्नी विक्रम सिंह ग्राम कोलीमर्त, मनोज ;24द्ध पुत्र सिताब सिंह ग्राम मजखोला, अषोक सिंह ;19द्ध पुत्र रतन सिंह मजखोला, कु0 ललिता ;16द्ध पुत्री बलवीर सिंह मजखोला, कु0 सपना ;14द्ध पुत्री सते सिंह, कु0 रितु ;13द्ध पुत्री सदन सिंह, कु0 दीपा ;16द्ध पुत्री प्रेम सिंह ग्राम मजखोला को हायर सेन्टर में रेफर कर दिया गया है। सामान्य घायल कु0 मोनिका ;18द्ध पुत्री संग्राम सिंह ग्राम मजखोला का उपचार कर्णप्रयाग स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
इस दुर्घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीष रावत, राज्यपाल डाॅ के के पाल, उपाध्यक्ष विधानसभा/विधायक कर्णप्रयाग डाॅ अनुसूया प्रसाद मैखुरी तथा जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार, गम्भीर रूप से घायलों को 25-25 हजार तथा सामान्य रूप से घायलों को 5 हजार रू0 की सहायता राषि दिये जाने की घोषणा की गयी है। डाॅ अनुसूया प्रसाद मैखुरी तथा जिलाधिकारी ने अस्पताल मे भर्ती घायलों का हालचाल जाना।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें