संपर्क मार्ग निर्माण में दबी सिंचाई नहर व पेयजल लाईन
पीमजीएसआरवाई अधिकारी नही दे रहे कान
दिवाधार-कण्डारीखोड संपर्क मार्ग का मामला
गैरसैंण, 19 नवम्बर,खनसर घाटी में दिवाधार -कण्डारीखोड मोटर संपर्क मार्ग निर्माण मे ं सारंगांव ग्राम की सिंचाई नहर व पेयजल योजना के क्षति ग्रस्त होने से ग्रामीण आक्रोशित है। और शीघ्र नहर व पेयजल योजना ठीक न होने की स्थिति में आन्दोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों द्वारा जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में गांव की लगभग 500 आवादी और पशुओं के लिए पेयजल समस्या का उललेख करते हुए कहा है-सारंगांव की 1 किमी नहर टूटने से 600 नाली सिंचित भूमि बंजर हो रही है वही ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित 300 मी लम्बी पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से पेयजल संकट गहरा गया है।
प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना के अभियंताओं से 28 अगस्त 15 को हूई वार्ता के क्रम ग्रामीणों को नहर व पेयजल योजना को दुरस्त करने के आश्वासन के वावजूद क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक नही करने से ग्रामीणों में खासा रोष हैं।
ग्राम प्रधान दिवागाड रघुवीरसिंह ने पीमजीएसआरवाई अभियंताओं पर ग्रामीणों की फजीहत का आरोप लगाते हुए कहा-यदि सारंगांव के ग्रामीणों की समस्या का समाधान नही हुआ तो 10 दिसम्बर धरना-प्रदर्शन के साथ मोटर मार्ग का निर्माण रोक देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें