शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

11वीं के छात्र ने पेड से लटककर की आत्महत्या
गैरसैंण, 20 नवम्बर
  11वीं के छात्र राकेश ने पेड से लटककर आत्महत्या कर ली। बस्ते में मिले सुसाइड नोट में मोक्ष की कामना जताई है और छात्र का ध्यान धार्मिक साहित्य की ओर बताया गया है।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी विद्यालय का छात्र राकेश पुत्र अमर सिंह बिष्ट ग्राम पुलिंग मुन्दोली बीते गुरूवार को स्कूल से घर आया और घर से चुपचाप निकल गया। चाचा-चाची के साथ अध्ययन के लिए आया छात्र सायं ट्यूशन जाता था 6 बजे तक नहीं आने पर उसके चाचा ने खोजबीन शुरू की और सभी परिचित छात्रों और परिजनो के अलावा काफी जगह तलाशा लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला। परिजनों द्वारा कल ही थाने में गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कर ली गई थी।

   देर रात उसका बस्ता देखने पर सुसाइड नोट मिला जिसमें मोक्ष की कामना के साथ अभिभावकों से क्षमा याचना की गई थी। सारी रात तलाशने के बाद प्रातः गाडियों में तलाश की 9 बजे किसी ने थाने में फोन कर बताया की पाॅलिटेक्निक के पीछे जंगल में एक लडका पेड से लटका है। सीएमएस रामचन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा किया तथा छात्र के परिजनों के आने के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें