सोमवार, 23 नवंबर 2015

विकास योजनाओं की जानकारी के लिए प्रकाशित होगी विकास पुस्तिका
गैरसैंण, 23 नवम्बर
                जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय अधिकारियों की बै्रठक में जिलाधिकारी ने जिले में संचालित हो रही योजनाओं एवं गतिविधियों से आम नागरिक को अवगत कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा- प्रत्येक विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए एक विकास विकास पुस्तिका प्रकाशित की जायेगी। जो आमजन के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।
       यह पुस्तिका आॅन लाइन भी उपलब्ध रहेगी। इस पुस्तिका को छापने का प्रयास जिले मे पहली बार किया जा रहा है। यह विकास पुस्तिका विद्यालयों को भी प्राप्त होगी। विद्यालयों में मार्निंग एसेंबली के समय एक दिन में एक विभाग की योजना पर 5 मिनट तक जानकारी दी जायेगी तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया जायेगा कि वे विभागीय योजनाओं के बारे में अपने घर तथा आस पडोस मे बताये।
                बैठक में जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग को सख्त हिदायत दी कि वे गुणवत्ता के साथ कार्य करें। उन्होंने अवगत कराया कि पूर्व में जहाॅ जिले में आॅन लाइन भूमि हस्तांतरण के 4 मामलों में क्लीयरेंस प्राप्त हुई वहीं वर्तमान में जिले में आॅन लाइन भूमि हस्तांतरण के कुल 27 मामलों में क्लीयरेंस प्राप्त हो चुकी है।
                बैठक में परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र चैहान, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान जेपी जोशी, आयुर्वेदिक अधिकारी एस पुरोहित, मुख्य कृषि अधिकारी दिनेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, जिला उद्यान अधिकारी एस एल शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
                                                                          
         


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें