गैरसैंण राजधानी आन्दोलनकारियों को जेल
12 दिन की न्यायिक हिरासत
22 जुलाई को होगी अगली पेशी
मुंसिफ मजिस्ट्रेट की अदालत में आन्दोलनकारीओं ने जमानत लेने से इंकार
आन्दोलनकारीओं की हुंकार गैरसैंण राजधानी बना कर ही लेंगे दम
प्रदेश भर से जमा हुए आन्दोलनकारी
गैरसैंण,
गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आन्दोलित आन्दोलनकारीओं पर सड़क जाम सहित 11 धाराओं में दर्ज मुकदमे की तारीख पर 35 आन्दोलनकारीओं ने जमानत लेने से इंकार कर दिया, उनका कहना था वे उत्तराखंड राज्य की स्थायी राजधानी मांग कर कोई अपराध नहीं कर रहे हैं इसलिए जेल जाने के लिए तैयार हैं।
मुंसिफ मजिस्ट्रेट अमित भट्ट की अदालत ने 38 आन्दोलनकारियों में से उपस्थित 35 आन्दोलनकारीओं को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आन्दोलनकारीओं के अधिवक्ता के एस बिष्ट ने बताया कि आन्दोलनकारीओं ने जमानत लेने से इंकार किया और लोअर डिविजन मजिस्ट्रेट अमित भट्ट ने 35 आन्दोलनकारीओं को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
आज प्रात: आन्दोलनकारीओं की रामलीला मैदान में हुई सभा में पूर्व निर्णय के अनुसार आन्दोलनकारीओं ने जमानत न लेने के निर्णय का ऐलान किया।
तहसील कार्यालय में बड़ी संख्या में तैनात पुलिस कर्मियों को आन्दोलनकारीओं को जेल ले जाने के लिए भारी मसकत करनी पड़ी जब दर्जनों आन्दोलन कारी अपनी गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस वाहन के आगे बैठ गये । सी ओ पी डी जोशी, थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुश्किल से घरने पर बैठे आन्दोलनकारीओं को हटाया।
संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई सभा को समिति केन्द्रीय अध्यक्ष चारु तिवारी, विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी, भाकपा माले नेता कामरेड इन्द्रेश मैखुरी, गैरसैंण विकास प्राधिकरण पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, बार संघ अध्यक्ष के एस बिष्ट, मोहित डिमरी, वीरेंद्र मिंगवाल, ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, कृष्णा नेगी, मनीष सुंंद्रियाल आदि ने संबोधित किया।
व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री धनीराम के संचालन में हुई सभा में महेश पाण्डे बागेश्वर, महेश भारद्वाज सल्ट, कुन्दन सिंह बिष्ट, किरन व गोपाल अल्मोड़ा, सत्यपाल सिंह नेगी, मोहित डिमरी, राय सिंह बिष्ट, कान्ता प्रसाद ढौंडियाल व रमेश दत्त नौटियाल रुद्रप्रयाग, मुकेश नेगी गौचर, पूर्व काबिना मंत्री राजेन्द्र भण्डारी राजेंद्र बिष्ट, सभासद मानसिंह कुंवर सिंह रावत व जगदीश टम्टा जगदीश ढ़ौडियाल, सोबन सिंह शाह, रणजीत शाह, मनवर सिंह, गोपाल दत्त पंत, मोहनराम, बृजमोहन राज, जगदीश टम्टा, मुकेश ढौंडियाल सहित कई लोग उपस्थित थे।