रविवार, 10 मार्च 2019

सुंदर गांव है सारकोट

बहुत सुंदर गांव है सारकोट
पुरुषोत्तम असनोड़ा

गांव कहीं भी हों  अच्छे लगते हैं और हम जैसे लोग जिनकी पैदाइश ही गांव में हुई है के लिए तो वे किसी स्वर्गिक अनुभूति से कम नहीं हैं।
  चमोली जिला के गैरसैंण प्रखण्ड का सबसे बड़ा गांव है सारकोट।
 लगभग 200 परिवारों यह गांव आत्म निर्भर है जहां पलायन नहीं के बराबर है।
 सारकोट में 200 साल से भी अधिक पुराना सारों का कोठा है। किसी समय उसमें अदालत चलती थी। अदालत कक्ष, सुरक्षा कर्मियों के, जेल, घुड़साल आदि के अवशेष अब भी हैं।
  भराड़ीसैंण विधानसभा के निकट के गांव सारकोट को होम स्टे योजना में लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें