रविवार, 10 मार्च 2019

पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए रीजनल रिपोर्टर की कार्यकारी संपादक गंगा असनोड़ा थपलियाल सम्मानित

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस
सेवा इण्टरनेशनल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 16 महिलाओं को किया सम्मानित
पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए रीजनल रिपोर्टर की कार्यकारी संपादक गंगा असनोड़ा थपलियाल म्मा


नित
गौचर:
       नई सोच नई पहल के तहत नगर क्षेत्र गौचर में सेवा इंटरनेशल के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया। फ्यूंली कौथिग सम्मान समारोह में कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार ने संस्थान की ओर से जानकारी दी।
   क्षकार्यक्रम में जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड महिला आयोग आयोग अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, सेवा इंटरनेशनल की न्यासी डॉ.अलका माडके की ओर से की गई। इस वर्ष संस्था द्वारा रूद्रप्रयाग व चमोली जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूर्व प्रधानाचार्य सावित्री फोनिया, कला के क्षेत्र में आरती गुसाई व तमन्ना, खेल में प्रेरणा व भारती, उद्यमिता में बिनया देवी, सुषमिता बिष्ट, स्वास्थ्य में कुंती रावत, कस्तुरा देवी, नेतृत्व में रमा भंडारी, पर्यावरण में राजेश्वरी देवी, पत्रकारिता में  रीजनल रिपोर्टर की कार्यकारी संपादक गंगा असनोड़ा थपलियाल, साहस एवं वीरता में वंदना पंवार मिंगवाल तथा साहित्य में उपासना सेमवाल को शॉल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
      कार्यक्रम में बदरी केदार मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट, मंदिर समिति सदस्य अरूण मैठाणी, रणवीर चौधरी, नवीन टाकुली सहित कमल भंडारी, दिनेश बिष्ट, प्रकाश शैली, सुनील कुमार, साधना, अनुराधा, आंचल, राजेश्वरी कठैत, अंकिता, जयंती आदि महिलाएं मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें